Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटायी के बाद पुलिस को सौंपा

नितीश यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के इचाक गांव में गुरुवार की आधी रात खस्सी व बकरी चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पहले उनकी जमकर पिटायी की, फिर पुलिस को सौंप दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ गांव के तीन लोग आनंद कुमार यादव, रोशन कुमार यादव और खीरमोहन यादव एक बाइक पर सवार होकर आये और रंजन भुइयां पिता छुरी भुइयां के घर में घुसकर खस्सी चुराकर कर भागने लगे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

भागने के दौरान एक चोर आनंद कुमार यादव पिता विजय यादव को ग्रामीणों ने दो खस्सी के साथ रंगे हाथ खदेड़ कर पकड़ लिया। जबकि दो अन्य लोग रात का फायदा उठाकर बाइक छोड़ कर भागने में सफल रहे। इसके बाद पकड़े गये चोर की ग्रामीणों ने जमकर पिटायी की और पूछताछ की। इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे दो और फरार चोरों को डोरांग गांव से पकड़ लिया गया। फिर उनकी भी जमकर पिटायी की और पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के समक्ष चोरों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि इसके अलावा डोरांग गांव में एक बार पहले भी बकरियों की चोरी की थी। इस संबंध में हेरहंज थाना कांड संख्या 37/23 दिनांक 28/07/23 धारा 379,411,414 (34) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।