Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

सतबरवा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, चालक ट्रैक्टर लेकर फरार

प्रेम पाठक/सतबरवा

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र के हुदमुद गांव के परहिया टोला में गुरुवार को सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान निर्मल परहिया (34) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि वह अपनी गाय को चराने के लिए लेकर गया था। गाय चराकर लौटने के क्रम में एक बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वाहन को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

आगे बताया कि निर्मल परहिया की तीन बेटियां हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। घटना के बाद से पत्नी और बच्चियों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा परिवार सदमे में है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *