Breaking :
||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस||लातेहार में बाघ, मनिका में महुआ चुनने गये दो और बरवाडीह में एक युवक पर किया हमला, रेफर||पलामू में TSPC के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, पांच वाहनों में लगायी थी आग||लातेहार में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, कंटेनर लूट कर भाग रहे थे आरोपी||रांची: धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस बल तैनात

लातेहार: महुआडांड में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो, वायरल करने व जान से मारने की धमकी

लातेहार : महुआडांड़ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर से एक आदिवासी महिला को अगवा कर कुरो जंगल में ले जाकर दो लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना एक फरवरी की बतायी जा रही है। मामले का पता तब चला जब महिला ने शनिवार को थाने में शिकायत की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला रेजा का काम करती है, जब वह आदर्श नगर से ईंटें उतारकर घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने उसे और उसके पति को पहचानने की बात कह उसे बाइक से घर छोड़ने की बात कही। महिला उनके झांसे में आ गयी और बाइक पर बैठ गयी। उसे घर न ले जाकर दोनों कुरो जंगल ले गये और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस दौरान दरिंदों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। घर लौटने के बाद लोकलाज के डर से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन बाद में उसने निर्णय लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी।

इधर, महिला की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 7/22-23 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।

mahuadanr news today