Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर यूट्यूब चैनल के संचालक, रिपोर्टर व वक्ता के खिलाफ मामला दर्ज

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बारे में (सोशल मीडिया) यूट्यूब पर आपत्तिजनक और अनर्गल भाषा का प्रयोग करने के आरोप में अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की गयी है। इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा( झामुमो) के केद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने अरगोड़ा थाना में शनिवार को लिखित शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में बताया गया है कि यह वीडियो भोकाल नामक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया था।

मुख्यमंत्री, स्पीकर और मंत्री के बारे में यूट्यूब पर आपत्तिजनक, अनर्गल और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए एक विडियो अपलोड किया गया है, जो किसी टीवी के नाम के चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लेकर काफी आपत्तिजनक एवं अपमानजनक तथ्यों को परोसा जा रहा है। इसकी जानकारी शुक्रवार रात को हुई। आपत्तिजनक तथ्यों से अमन चैन और सौहाद्रपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। इससे राज्य में अशांति फैलने का खतरा है। चैनल के संचालक, रिपोर्टर और बयानबाजी करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी।