Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा में अज्ञात अपराधियों ने की युवक की गोली मारकर हत्या

Latehar Latest News Today

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली जमुवारी गांव में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने प्रदुमन यादव (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने युवक की हत्या क्यों की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक के पिता सहंगू यादव ने बताया कि वे लोग रात में अपने घर में थे। किसी रिश्तेदार का फोन आया था और घर के लोग उससे बात कर रहे थे। प्रदुम्न भी फोन लेकर उससे बात करने लगा और टहलते हुए घर से बाहर चला गया। इसी बीच अचानक फायरिंग की आवाज सुनायी दी। घर के लोग बाहर भागे तो देखा कि प्रदुम्न जमीन पर गिरकर छटपटा रहा था। अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों के भागने की आवाज भी सुनायी दी। जब तक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि प्रदुमन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह वन विभाग में छोटे-मोटे काम करता था। इसके अलावा टेंपो भी चलता था।

इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का अनुसंधान करते हुए पूरी घटना का खुलासा किया जायेगा।

Latehar Latest News Today