Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

रांची: अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक घायल

रांची : राजधानी रांची के पास शादी की खुशी में डूबे घर में मातम पसरा हुआ है। सोमवार की आधी रात करीब ढाई बजे एक अनियंत्रित कार चालक ने दुल्हन के घर के बाहर खड़े बारातियों को कुचल दिया। इनमें से पांच बारातियों की मौत हो गयी जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

यह दर्दनाक घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के सिकिदिरी-ओरमांझी मार्ग पर सांडी चौक पर हुई। इस दरिंदगी पर सड़क पर मौत फैलाने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटायी कर दी। घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर पीड़ितों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बारात अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग जारा गांव से सांडी गांव के कार्तिक महतो के यहां आयी थी। मरने वालों में तीन की शिनाख्त हो गयी है। इनमें महेश महतो, बालेश्वर महतो और शंकर महतो शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Jharkhand Ranchi car crushed