Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: बालूमाथ-डीही-मुरुप पथ पर सड़क हादसे में दो युवक घायल, दोनों रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार बालूमाथ-डीही-मुरुप पथ पर हेरहंज थाना थाना क्षेत्र के आराहारा गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू ग्राम के खैराही टोला निवासी जयलाल उरांव पिता कालदेव उरांव व एक अज्ञात युवक शामिल है।

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक मनेरुवां साप्ताहिक बाजार से दैनिक उपयोग की सामग्री की खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे इसी बीच वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घायल जयलाल उरांव अपनी बाइक से घर लौट रहा था जबकि दूसरा अज्ञात युवक पैदल जा रहा था इसी बीच दुर्घटना हुई। घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *