Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: PLFI के दो उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार, जेल

लोहरदगा : जिला पुलिस ने कालीपुर जंगल से पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, एक कट्टा और 315 कारतूस व नक्सली पर्चा बरामद किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

एसपी आर रामकुमार ने इस संबंध में बताया कि कुड़ू थाना के तीन कांडों मे SIT गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में कालीपुर जंगल से PLFI हार्डकोर नक्सली कृष्णा यादव के दस्ते के दो सक्रिय सदस्य को हथियार एवं नक्सली पर्चा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

एसपी ने बताया कि पूर्व में कुडू थाना क्षेत्र के मकान्दू स्थित क्रशर प्लांट में पीएलएफआई के नाम से पोस्टर लगाकर संबंधित क्रशर मालिक से लेवी की मांग की गयी थी। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी लेवी को लेकर लोगों को फोन किये जा रहे थे। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और इसके लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की।

उन्होंने बताया कि गठित टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के बलसोकरा का रहने वाला है, जिसका नाम सुरेश है। दूसरा व्यक्ति लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के मड़मा गांव का रहने वाला है, जिसका नाम मुन्ना है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

लोहरदगा पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार