Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

झारखंड: शौच के लिए गयी नाबालिग युवती से दिनदहाड़े दो लोगों ने किया दुष्कर्म

रामगढ़ : रजरप्पा के जनिया महाराज जंगल में दो लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। रविवार को दिनदहाड़े इस घटना की जानकारी मिलते ही रजरप्पा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी भुचुंगडीह निवासी रहीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी गोला निवासी वीरा मांझी अभी फरार है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मामले की जानकारी देते हुए रजरप्पा थाना प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि खोखा बयांग की एक नाबालिग लड़की रविवार को बाइक पर अपने एक रिश्तेदार के साथ रजरप्पा जा रही थी। रास्ते में उसे जनियामारा जंगल के पास शौच महसूस हुआ। जब वह जंगल में घुसी तो वहां रहीम अंसारी और वीरा मांझी ने उसे पकड़ लिया। दोनों ने पहले तो साथ में मौजूद रिश्तेदार को पीटा और भगा दिया। इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम वीरा मांझी की तलाश में निकली है। उसके घर और रिश्तेदारों के घर पर छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा गिरफ्तार रहीम अंसारी से भी वीरा के बारे में पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।