Breaking :
||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत||JOB: लातेहार जिले में विशेष भर्ती कैंप का आयोजन, 450 पदों पर प्रशिक्षण के बाद होगी सीधी नियुक्ति||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने आयी नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: चंदवा में फंदे से लटका मिला नवविवाहित जोड़े का शव, एक माह पहले किया था प्रेम विवाह, दो दिन पहले प्रेमी के भाई ने भी कर ली थी ख़ुदकुशी||पलामू: पेड़ से लटका मिला नवविवाहित का शव, दो माह पहले किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह, लातेहार में है मायका||गुमला: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का इनामी माओवादी राजेश उरांव||पलामू : सतबरवा SBI शाखा में पैसे जमा कराने आयी महिला से अपराधियों ने उड़ाए 84 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली, हथियार बरामद

सरायकेला में झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जिला पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान में दो नक्सली मारे गये हैं। दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है। सुरक्षा बलों ने मौके से एक हथियार को भी बरामद किया है। हालांकि अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा के दस्ते के खिलाफ जिला पुलिस व सुरक्षाबलों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के बाद से अनल का यह नक्सली दस्ता घने जंगल में छिपा है। इस दस्ते में गुदा दा के अलावा कई इनामी नक्सली भी मौजूद हैं। फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। वहीं, नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग भी हुई है। जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई है, वह 3 जिले पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और खूंटी जिले का ट्राइजंक्शन बताया जाता है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मारे गए दोनों नक्सलियों के शव के साथ ही हथियार और रोजमर्रा का सामान भी बरामद किया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस ऑपरेशन में पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला पुलिस बलों के अलावा कोबरा बटालियन के जवान भी शामिल थे। गौरतलब है कि एक करोड़ इनामी अनल दा के दस्ते की तलाश में पुलिस व सुरक्षा बल पिछले एक सप्ताह से विभिन्न जंगलों में अभियान चला रहे थे। इसी क्रम में सुबह करीब साढ़े चार बजे करीब 35-40 सदस्यों के इस दस्ते से मुठभेड़ हो गई। इस दस्ते में 15 से 25 लाख तक की इनामी राशि वाले नक्सली भी मौजूद हैं।