Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

मनिका में दो JJMP समर्थक हथियार के साथ गिरफ्तार

jjmp manika latehar news

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर मनिका थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के दो समर्थकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार जेजेएमपी समर्थकों में ओम प्रकाश कुमार मेहता व अतुल कुमार (सतबरवा, पलामू) का नाम शामिल है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, चार कारतूस, चार मैगजीन, मोबाइल व एक बाइक बरामद किया है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ दिलु लोहरा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पांकी, पलामू से बकोरिया की ओर जेजेएमपी के कुछ उग्रवादी आ रहे हैं।

मिली गुप्त सूचना पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमें मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार, एसआई गौतम व एसआई मिथिलेश के अलावे सैट 126 व जिला सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया।

गठित टीम के द्वारा मंधनिया पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग आते दिखाई दिए जिनके द्वारा पुलिस को लक्षित कर फायरिंग की गई। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

पुलिस द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद मोटरसाइकिल सवार भागने लगे। जिनका पीछा कर मौके पर एक उग्रवादी ओम प्रकाश कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसकी निशानदेही पर अतुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को लातेहार जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अपराधी तत्वों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधी किसी कीमत पर बक्शे नहीं जाएंगे।

मौके पर मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार, एसआई प्रदीप कुमार राय, शिल्पी भगत, गौतम कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

jjmp manika latehar news

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *