मनिका: कार व बाइक की सीधी टक्कर में दो बाइक सवार घायल, एक की हालत चिंताजनक
manika accident latehar news
समाजसेवी अख्तर और फूलचंद ने अपनी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहान पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में बिनोद तूरी हुरदाग, गारू लातेहार का रहने वाला है। जबकि दूसरा घायल फुलेंद्र तूरी सेमराटांड़, लोहरदगा का रहने वाला बताया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार लातेहार की ओर से गारू जा रहे थे इसी बीच मेदनीनगर की ओर से आ रही कार दोमुहान पुल के पास अनियंत्रित हो कर सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय समाजसेवी अख्तर अंसारी और फूलचंद यादव ने अपनी वाहन से मनिका अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं बिनोद तूरी के सिर से काफी खून बहने के कारण चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना के एएसआई सुरेश सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की। समाचार लिखे जाने तक बिनोद तूरी की हालत गंभीर बनी हुई थी। मौके पर राहुल कुमार गुप्ता, सुमन मिंज, लियोनी टोप्पो ने सक्रिय भूमिका निभाई।

https://thenewssense.in/category/latehar
https://www.facebook.com/newssenselatehar
manika accident latehar news