Breaking :
||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस||लातेहार में बाघ, मनिका में महुआ चुनने गये दो और बरवाडीह में एक युवक पर किया हमला, रेफर||पलामू में TSPC के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, पांच वाहनों में लगायी थी आग||लातेहार में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, कंटेनर लूट कर भाग रहे थे आरोपी||रांची: धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस बल तैनात

लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो सहायक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल

शशि भूषन गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बालूमाथ चंदवा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयाटाड़ पुलिस पिकेट के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार रेलवे कंपनी के दो सहायक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों में बिहार के राजगीर निवासी शिवकुमार प्रसाद के पुत्र शैलेंद्र कुमार तथा जहानाबाद निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र बैजू कुमार शामिल हैं। जिन्हें राहगीरों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार एवं डॉ सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

इस घटना में दोनों ही सहायक लोको पायलट को सिर, पैर, हाथ और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं। दोनों ही घायल सहायक लोको पायलट चंदवा के टोरी जंक्शन में पदस्थापित हैं। दोनों बाइक द्वारा बालूमाथ अपने निजी कार्य से आ रहे थे इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये।

बालूमाथ न्यूज टुडे