Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरबरवाडीहलातेहार

बेतला नेशनल पार्क में हिरण के मांस के साथ दो गिरफ्तार, छापामारी जारी

Latehar palamu news

शशि शेखर/बरवाडीह

अन्य की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग एवं बरवाडीह पुलिस कर रही छापेमारी

लातेहार : पीटीआर क्षेत्र के बेतला नेशनल पार्क से सटे अखरा में वन विभाग और बरवाडीह पुलिस की टीम ने हिरण के मांस, हिरण का कटा सर, कुल्हाड़ी, तराजू और फंदा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है

इस संबंध में बेतला वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रेम प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह जांच टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अखरा निवासी मुन्ना परहिया (33 वर्ष) पिता सकलदीप परहिया व अरविंद साहू (30 वर्ष) पिता स्वर्गीय झूलन साहू को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर अन्य स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में बेतला वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रेम प्रसाद ने बताया कि करीब दो वर्ष के बाद पीटीआर क्षेत्र में शिकारियों का ऐसा करतूत सामने आया है।

वन एवं वन्य जीव को लेकर वन विभाग के टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। अन्य बचे हुए लोगों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छापामारी टीम में वनपाल उमेश दुबे, संतोष सिंह, वनरक्षक देवेंद्र कुमार देव, नवीन कुमार, गोपाल भगत, निरंजन कुमार समेत कई लोग शामिल थे

Latehar palamu news

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *