Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बरवाडीह बीडीओ से मिले बीस सूत्री अध्यक्ष, समस्याओं पर की चर्चा

बीस सूत्री BDO barwadih

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार: बरवाडीह के नव मनोनीत बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी ने सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान बीडीओ सहाय ने नसीम अंसारी को बुकें भेंट किया।

बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम ने बीडीओ से मकर संक्रांति के बाद बीस सूत्री कार्यालय के सुचारू रूप से संचालित कराने की बात कही। उन्होंने बीडीओ से कहा कि बीस सूत्री से जुड़े सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की आपसी सहमति से क्षेत्र की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने धान खरीदारी में क्षेत्र के किसानों को हो रही परेशानियों से बीडीओ को अवगत कराया।

इसपर बीडीओ सहाय ने दो दिनों के अंदर धान खरीदारी में किसानों को हो रही परेशानियों को दूर कराने का आश्वासन दिया।

मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश यादव के अलावा पंचायत सेवक फेंकू मोची, अंतु साव, अरूण कुमार, कमलेश प्रजापति समेत कई लोग मौजूद थे।

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar

बीस सूत्री BDO barwadih


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *