Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में दर्जन भर BDO की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

Jharkhand BDO Transfer-posting

रांची : राज्य सरकार ने एक दर्जन प्रखंड विकास पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक राम गोपाल पांडे को गुमला के बसिया का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह दिनेश कुमार को गुमला जिले के ही घाघरा का बीडीओ बनाया गया।

मनोज कुमार गुप्ता को पतरातू (रामगढ़), इंद्र लाल ओहदार को निरसा (धनबाद), संजय कुमार को कामडारा (गुमला), रमेश कुमार यादव को नावाडीह, देवेंद्र कुमार दास को राजधनवार (गिरिडीह) का बीडीओ बनाया गया है।

निशा कुमारी को गिरिडीह के बेंगाबाद, मनोज कुमार मरांडी को गिरिडीह के पीरटांड़, चंदन कुमार सिंह को बगोदर, कुमार बंधु कच्छप को देवरी, विकास कुमार राय को लोहरदगा के पेसरार के प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Jharkhand BDO Transfer-posting