Breaking :
||पलामू: पेड़ से लटका मिला नवविवाहित का शव, दो माह पहले किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह, लातेहार में है मायका||गुमला: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का इनामी माओवादी राजेश उरांव||पलामू : सतबरवा SBI शाखा में पैसे जमा कराने आयी महिला से अपराधियों ने उड़ाए 84 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद||लातेहार: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में चार घायल, तीन रिम्स रेफर, हालत नाजुक||झारखंड: कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जिला परिषद और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि||चतरा: रेल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने फूंका, पर्चा छोड़ कर दी चेतावनी||PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर लातेहार से खरीदा जिप्सी जमीन के अंदर से बरामद||पलामू: सतबरवा में सौ रुपए के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़े, फायरिंग में भतीजी की गयी जान||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन

रांची : राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रतीक्षारत बंका राम की सेवा जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुमका के लिए अगले आदेश तक खाद आपूर्ति विभाग को सौंपी गयी है । कार्यपालक दंडाधिकारी सिमरिया चतरा की सेवा भूमि सुधार उप समाहर्ता बरही के पद के लिए राजस्व भूमि सुधार विभाग को दी गयी है। उप सचिव स्वास्थ्य विभाग दीपू कुमार को स्थानांतरित करते हुए विशिष्ट जन पदाधिकारी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जेपीएससी के उप सचिव कमल कांत गुप्ता का तबादला कर अपर जिला दंडाधिकारी, कानून व्यवस्था, धनबाद लगाया गया है। सहायक निदेशक नगरीय प्रशासन योगेन्द्र प्रसाद को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी धनबाद लगाया गया है।

खाद्य आपूर्ति से जिला पूर्ति अधिकारी साहिबगंज की सेवा वापस लेते हुए उन्हें आगामी आदेश तक अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर लगाया गया है। अवर सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग राजेश्वर नाथ आलोक को अपर सचिव कानून व्यवस्था रांची लगाया गया है। संयुक्त परिवहन आयुक्त रविशंकर विद्यार्थी का तबादला कर उप सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग लगाया गया है।

अवर सचिव वन पर्यावरण विभाग प्रदीप कुमार का तबादला कर संयुक्त परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग लगाया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी, धनबाद के पद पर पदस्थ अमर प्रसाद को स्थानान्तरित कर खाद्य आपूर्ति विभाग को जिला पूर्ति अधिकारी, साहिबगंज के पद पर पदस्थापित करने की सेवा दी गयी है।

ऊर्जा विभाग के अवर सचिव राजीव कुमार का तबादला कर अपर कलेक्टर दुमका लगाया गया है। अवर सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग ज्योति कुमारी झा का तबादला करते हुए उन्हें आगामी आदेश तक उप सचिव वित्त विभाग पदस्थ किया गया है। अपर जिलाधिकारी, विधि व्यवस्था, जमशेदपुर, नंदकिशोर लाल को कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर गुमला प्रीति किस्को की सेवा खाद्य आपूर्ति विभाग को दी गयी है। बीडीओ चान्हो रांची के पद पर तैनात प्रदीप भगत की सेवा खाद्य आपूर्ति विभाग को जिला आपूर्ति अधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए दी गयी है।