Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 14 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, पलामू शशि रंजन व हिमांशु मोहन बने लातेहार के नये उपायुक्त

Jharkhand IAS Transfer Posting 2023

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के 14 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार संयुक्त सचिव कला संस्कृति हिमांशु मोहन को लातेहार का उपायुक्त, जबकि खूंटी के उपायुक्त शशि रंजन को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है।

देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को श्रावणी मेले के बीच से हटा दिया गया है। उन्हें पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का डीसी बनाया गया है। लेकिन उन्हें निर्देश दिया गया है कि देवघर श्रावणी मेला से संबंधित सारी जानकारी व्यवहारिक रूप से साझा करने के बाद ही प्रभार का आदान-प्रदान करेंगे।

पलामू के उपायुक्त ए दोड्डे को दुमका जबकि दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को सरायकेला-खरसावां का उपायुक्त बनाया गया है। उन्हें भी यह निर्देश दिया गया है कि बासुकीनाथ श्रावणी मेला की सारी जानकारी साझा करने के बाद ही प्रभार का आदान-प्रदान करेंगे।

जारी अधिसूचना के मुताबिक उप विकास आयुक्त गिरिडीह शशि भूषण मेहरा को जामताड़ा का उपायुक्त, निबंधक सहयोग समितियां मृत्युंजय कुमार वर्णवाल को पाकुड़ जिले का उपायुक्त, क्षेत्रीय निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र अजय कुमार सिंह को सिमडेगा का उपायुक्त, पाकुड़ के उपायुक्त वरुण रंजन को धनबाद का उपायुक्त, उत्पाद आयुक्त कर्ण सत्यार्थी को गुमला का उपायुक्त, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव मेघा भारद्वाज को कोडरमा का उपायुक्त बनाया गया है।

कृषि निदेशक चंदन कुमार को रामगढ़ का उपायुक्त, निदेशक आईटी विशाल सागर को देवघर का उपायुक्त, आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है।

देखें सूची :

Jharkhand IAS Transfer Posting 2023