Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतराझारखंड

चतरा में 4.2 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

चतरा : जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार किलो 200 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के फुटबॉल मैदान के पास से की गयी है। गिरफ्तार तस्करों को पुलिस ने पूछताछ के बाद चतरा मंडल जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अफीम तस्करों में प्रदीप गंझू, चालीतर गंझू व राजेश कुमार भोक्ता शामिल है। तीनों लावालोंग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रेस वार्ता में शुक्रवार को एसडीपीओ सिमरिया अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि अफीम के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सीओ जयशंकर पाठक के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग फुटबॉल मैदान के पास वाहन चेकिंग लगायी गयी। वाहन चेकिंग के दौरान फुटबॉल ग्राउंड के पास से तीन लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में गिद्धौर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अफीम तस्करों के पास से दो पारदर्शी प्लास्टिक में कुल 4.2 किलोग्राम अफीम सहित एक मोबाइल, दो बाइक बरामद की गयी है।

चतरा अफीम तस्कर गिरफ्तार