Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

गुमला में PLFI के तीन उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

गुमला : गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार उग्रवादियों में प्रेम लोहरा उर्फ प्रेमानंद लोहरा (मुरगा, कामडारा), बसंत लोहरा (बामडीह, कामडारा) व कुलदीप केरकेटटा (कोरकोटोली अघरमा, कोलेबिरा, सिमडेगा) शामिल है। पुलिस ने इनके पास से देसी पिस्तौल, कारतूस, आठ पीस मोबाइल, एक बजाज बाइक बरामद किया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने बताया कि गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि किंदिरकेला पहाड़ के समीप तीन उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद एक छपामारी दल का गठन किया गया। जिसमें बसिया थानेदार छोटू उरांव, पालकोट थानेदार अनिल लिंडा, पुलिस अवर निरीक्षक मंटू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार, पुलिस जवान विजय लकड़ा सहित क्यूआरटी को शामिल किया गया।

उन्होंने बताया कि गठित छापामारी दल उग्रवादियों की तलाश में किंदिरकेला पहाड़ पहुंची। जहां पुलिस को देख तीनों उग्रवादी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार प्रेम लोहरा पीएलएफआई का हार्डकोर उग्रवादी है। उग्रवादी प्रेम लोहरा के खिलाफ बसिया, कोलेबिरा, पालकोट थानों में कई मामले दर्ज हैं।