Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

चाईबासा: PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

चाईबासा PLFI उग्रवादी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा पुलिस ने बंदगांव थाना क्षेत्र के किता गांव से पीएलएफआई के एरिया कमांडर लंबू के दस्ते के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें लोकी सांडीपूर्ति, बिरसा डहंगा और सुखराम सांडीपूर्ति शामिल हैं। इनके पास से एक एके 47, 33 गोलियां, दो मैगजीन, एक देसी कट्टा, चार पीएलएफआई के पर्चे और एक बाइक बरामद हुई है.

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का एरिया कमांडर लंबू अपने दस्ते के साथ बंदगांव थाना क्षेत्र के किता गांव में भ्रमण कर रहा है। सूचना के बाद छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने दो संदिग्ध बाइकों को आते देखा तो रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे, जिनका पीछा कर पकड़ लिया गया। एक बाइक सवार भागने में सफल रहा। अन्य बाइक सवार को पकड़ा गया।

आरोपियों ने 17 जनवरी को करिका गांव में हुई फायरिंग और 21 जनवरी को हुआंगडीह में हुई पुलिस मुठभेड़ में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि लोकी सांडीपूर्ति के खिलाफ सात, बिरसा डहंगा के खिलाफ चार और सुखराम सांडीपूर्ति के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी, बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार, निर्भय कुमार, आमिर हमजा, अमरजीत कुमार, सतीश कुमार, मनोज कुमार, अविनाश कुमार, पिंटू कुमार, प्रवीण चौधरी समेत सशस्त बल शामिल थे।

चाईबासा PLFI उग्रवादी गिरफ्तार