Breaking :
||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पलामू जिला के सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पलामू, डीसी व एसपी ने किया स्वागत||लातेहार: बालूमाथ में आयुष्मान मेला के नाम पर खानापूर्ति, एमबीबीएस डॉक्टर रहे गायब||लातेहार: बालूमाथ में मानवता हुई शर्मसार, अवैध संबंध से जन्मे नवजात को परिजनों ने झाड़ी में फेंका||गढ़वा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड के नवनिर्माण के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही राज्य सरकार||लातेहार: बालूमाथ में बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, तीन बालश्रमिकों को कराया मुक्त||लातेहार: बालूमाथ के कबाड़ी दुकान में पुलिस ने मारा छापा, 25 टन अवैध लोहा लदा ट्रक जब्त||आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर, साक्ष्य के अभाव में हुए रिहा||पलामू: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
Friday, December 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

LIVE: बंगाल में भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े गए झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायक निलंबित, देखिये क्या कहा प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने

एक राज्य के मुख्यमंत्री व भाजपा पर लगाया सरकार को अस्थिर करने का आरोप

रांची : झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक डॉ. इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर गंभीर है। झारखंड दौरे के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के दौरान मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की जानकारी मिली है। कहा कि उन्हें इस मामले में तीनों विधायकों के शामिल होने की भी जानकारी है। सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।

प्रदेश प्रभारी श्री पांडेय ने कहा कि पार्टी के अलावा कोई नहीं है। पार्टी सर्वोपरि है। पार्टी के नेताओं को पार्टी का फैसला मानना होगा। कहा कि सोनिया गांधी कोलकाता में तीन विधायकों को रुपये सहित गिरफ्तार करने के मामले में काफी गंभीर हैं। पश्चिम बंगाल में भारी नकदी के साथ पकड़े गए झारखंड के तीन विधायकों को पार्टी ने निलंबित कर दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच गहरा मंथन हुआ। इसमें कौन से मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी को जानकारी है। झारखंड के मौजूदा हालात को लेकर सोमवार को सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे।

प्रदेश प्रभारी ने भी बड़ा खुलासा किया। कहा कि एक राज्य का मुख्यमंत्री भी झारखंड की हेमंत सरकार को अस्थिर करने में लगा हुआ है। ये मुख्यमंत्री लगातार कांग्रेस विधायकों के संपर्क में हैं। इन विधायकों की गतिविधियों पर पार्टी की पैनी नजर है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पहले भी भाजपा के खिलाफ रांची में विधायकों से संपर्क करने का मामला दर्ज किया गया है। इसके बावजूद बीजेपी लगातार प्रयास कर रही है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से झारखंड की हेमंत सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। ईडी समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं विधायकों को तरह-तरह से लुभाया जा रहा है। कहा कि विपक्ष की योजना गोवा और महाराष्ट्र के बाद झारखंड को अस्थिर करने की है।

ज्ञात हो कि शनिवार देर शाम पश्चिम बंगाल के रानीहाटी मोड़ के पास हावड़ा की ग्रामीण पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान झारखंड कांग्रेस विधायक की कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गयी। उस वाहन में कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी मौजूद थे। पुलिस ने इस राशि की सही जानकारी नहीं देने के मामले में तीनों विधायकों को हिरासत में लिया था। इसके बाद से झारखंड की राजनीति हलचल काफी बढ़ गई है। इधर, रविवार को झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और बेरमो विधायक अनूप सिंह रांची के अरगोड़ा थाने पहुंचे। यहां उन्होंने तीनों विधायकों के खिलाफ केस दर्ज कराया।