Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा: नहाने के दौरान डैम में डूबने से तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

गढ़वा : जिले के श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुर गांव में शनिवार को नहाने के दौरान डैम में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया है।

मृतकों में सोनू उरांव, अंकज उरांव और रुप कुमारी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि सभी बच्चे बकरियां चराने गये थे। इसी दौरान तीनों बच्चे डैम में नहाने के लिए उतर गये। नहाने के दौरान जब बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे तो चिल्लाने लगे और बचाने की गुहार लगाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर पास खड़ी एक महिला भी चिल्लाने लगी। इसके बाद ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों ने डैम में कूदकर बच्चों को बचाने का प्रयास भी किया। जब तक बच्चों को बाहर निकाल कर बचाया जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।