Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, एक की इलाज के दौरान मौत

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि घायल प्रखंड मुख्यालय निवासी 52 वर्षीय मंजय साव की मौत हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पहली घटना शुक्रवार रात की है जब अज्ञात बाइक सवार ने थाने के पास मंजय साव को धक्का दे दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को मनिका अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार भेज दिया। इलाज के दौरान लातेहार में ही मंजय साव की मौत हो गयी। लातेहार में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि अज्ञात बाइक सवार का पता नहीं चल सका है।

दूसरी घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम होटल के पास रांची की ओर से आ रही एक्सयूवी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे मनिका प्रखंड के दूंबी गांव विनय नायक, सोनी कुमारी व साधवाडीह गांव निवासी सोनिया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। सोनिया कुमारी का सिर फट गया है। जहां विनय के चेहरे और ठुड्डी पर चोट के निशान हैं, वहीं सोनी को अंदरूनी चोटें आई हैं। सभी घायलों को मनिका अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सोनी और सोनिया, विनय को लेकर मनिका हाई स्कूल आ रहे थे तभी श्रीराम होटल के पास यह घटना हुई। मौके पर जिप सदस्य बलवंत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।