Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड: हत्या की सुपारी लेने वाला बबलू पासवान समेत तीन गिरफ्तार

रांची : रांची पुलिस ने माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या की सुपारी लेने वाले कुख्यात अपराधी बब्लू पासवान समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में रातू थाना क्षेत्र के हेहल निवासी बब्लू उर्फ नागेश्वर पासवान, पुंदाग ओपी क्षेत्र के हेहल रोड निवासी पिंटू कुमार और हेहल निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक पिस्टल, दो गोली, पांच मोबाइल, रेकी में प्रयुक्त स्कार्पियों और घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गयी है।

एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 26 जुलाई को रिंग रोड के दलादली चौक स्थित फर्नीचर गार्डन के पीछे सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में पुलिस ने तीन अगस्त को तीन अपराधियों छोटू खलखो, बिनोद कुमार, अभिजीत कुमार पाढ़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या की सुपारी लेने वाले अपराधी समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी बब्लू पासवान के खिलाफ रांची और सिमडेगा जिले के विभिन्न थानों में कुल 12 मामले दर्ज हैं।

एसएसपी ने बताया कि सुभाष मुंडा का छोटू से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सुभाष मुंडा दलादली मौजा स्थित 119 डिसमिल जमीन पर अपना दावा पेश कर रहे थे। इससे पहले भी 90 डिसमिल जमीन के प्लॉट में सुभाष मुंडा ने अड़ंगा लगाया था। इसके बाद छोटू कुजूर को इसे कम कीमत पर बेचना पड़ा। परेशान होकर छोटू ने उसकी हत्या की योजना बनायी। छोटू ने सुभाष मुंडा के बिजनेस पार्टनर विनोद कुमार से दोस्ती की और विवादित जमीन में आधी हिस्सेदारी का प्रलोभन दिया। इसके बाद विनोद अपने साथी सुभाष की हर गतिविधि की जानकारी छोटू को देने लगा। इसके बाद छोटू ने कुख्यात अपराधी बब्लू पासवान से संपर्क किया। सुभाष मुंडा की हत्या का सौदा बबलू से 15 लाख नकद और 10 डिसमिल जमीन देने की बात पर तय हुआ था। उन्हें एडवांस के तौर पर 4 लाख रुपये नकद और 6 डिसमिल जमीन दी गयी थी। 26 जुलाई को दलादली चौक पर सुभाष मुंडा की हत्या कराने के लिए बबलू ने दो शूटर भेजे थे।

Ranchi Subhash Munda murder case