Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अब झारखंड के सरकारी स्कूलों में हर महीने के तीसरे शनिवार को रहेगी छुट्टी

रांची : अब हर महीने के तीसरे शनिवार को झारखंड के सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दिन न तो शिक्षक और न ही छात्र स्कूल आएंगे। अध्यापन नहीं किया जाएगा। वहीं, अन्य शनिवारों को, जो पहले आधे दिन का स्कूल था, अब नहीं रहेगा। अब शनिवार को भी अन्य दिनों की तुलना में फूड डे क्लास आयोजित की जाएगी। कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी।

इसके लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को सामान्य दिनों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक कक्षाएं निर्धारित की जाती थीं।

वहीं, सुबह की व्यवस्था में सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक कक्षाएं लगती रहीं। अब उसमें भी बदलाव कर दिया गया है। अब स्कूल अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी संचालित होंगे और फूड डे की क्लास चलेगी। वहीं, हर महीने के तीसरे शनिवार को स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

अखिल झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में हर माह के तीसरे शनिवार को अवकाश की मांग की गयी। सरकार की ओर से केंद्र प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि इससे पहले शनिवार को साढ़े तीन घंटे की कक्षा छह घंटे की कर दी गई थी। संघ ने इस पर आपत्ति जताते हुए तीसरे शनिवार को छुट्टी की मांग की थी।

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू और प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने भी सरकार के प्रति आभार जताया है। वहीं, एकीकृत सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संजय दुबे, प्रद्युम्न सिंह, ऋषिकेश पाठक, प्रशिक्षित सहायक शिक्षक, प्रमोद कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी सरकार को धन्यवाद दिया है।