Breaking :
||पलामू: हाइवा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, सवार घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों साढू||पलामू: दहेज लोभियों ने ले ली बिहार की बेटी की जान, ससुराल वालों पर केस दर्ज||कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से मिला ‘कुबेर का खजाना’, नोट इतने कि मशीनों ने काम करना किया बंद||लातेहार: दहेज हत्या के आरोपी पति को 15 वर्ष सश्रम कारावास की सजा||झारखंड के नये मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने पदभार संभाला, कहा- राज्य का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता||15 दिसंबर से शुरू होगा झारखंंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र||लातेहार: आपात स्थिति में ‘शक्ति’ एप के जरिये महिलायें दर्ज करा सकती हैं शिकायत, महिलाओं के लिए है कारगर||लातेहार: अगर आपात स्थिति में आपको चाहिए पुलिस की सहायता तो डायल करें 112, एसपी ने किया लांच||लातेहार: हेरहंज से बाइक चोर मोहम्मद दिलशाद गिरफ्तार, चोरी की 9 बाइकें बरामद, जेल||लातेहार में पांच लाख का इनामी भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, हार्डकोर नक्सली छोटू खरवार के दस्ते का करता था नेतृत्व
Thursday, December 7, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र की एक महिला ने लातेहार एसपी अंजनी अंजन से न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में महिला ने थाना क्षेत्र के जुंगुर गांव निवासी अनु कुमार रवि पिता मनु राम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

महिला ने आवेदन में बताया है कि 15 जनवरी की रात करीब साढ़े सात बजे वह नदी किनारे से घर लौट रही थी। इसी बीच पूर्व से घात लगाकर बैठे अनु कुमार रवि ने उसे जोर-जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। वह जोर-जोर से चिल्लाई लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी।

उसने आगे बताया है कि उक्त युवक ने इस दौरान उसके चेहरे पर पट्टी बांध दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने जान से मारने की धमकी दी और घटना की जानकारी किसी को न देने की चेतावनी दी।

इस हादसे के बाद वह काफी डरी हुई थी, जिसके चलते उसने पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी। बाद में महिला ने पुलिस को सूचित करने का फैसला किया और लातेहार महिला थाने व एसपी के समक्ष आवेदन कर न्याय की गुहार लगाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *