लातेहार में बह रही भक्ति की बयार, मां की आभा से जगमगा रहा जिला
लातेहार : पूरा जिला शक्ति की भक्ति में डूबा हुआ है। शहर का कोना-कोना मां के जयकारे से गूंज रहा है। हर तरफ भक्ति की बयार बह रही है। हर भक्त देवी की भक्ति में लीन है। घर-घर में देवी की आराधना के साथ ही मंदिरों में भी जमकर भक्ति बरस रही है। शहर के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दोपहर तक पूजा चलने के बाद शाम को देवी के भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि सुनाई देती है।

जिले के सभी पूजा पंडालों के पट खुल गये हैं। मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में चारों तरफ आरती और घंटियों की आवाज माहौल को भक्तिमय बना रही है। आमतौर पर सप्तमी से ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ लग जाती है, लेकिन इस साल षष्ठी से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक भक्त माता के दर्शन के लिए एक पंडाल से दूसरे पंडाल तक जा रहे हैं।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में पंडित त्रिभुवन पांडे व पंडित रामानुज उपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान संजय प्रसाद सप्तनिक थे। यहां आकर्षक प्रतिमा का निर्माण कर विद्युत सज्जा की गयी है। मौके पर अध्यक्ष राजेश प्रसाद गुप्ता, सचिव आशीष टैगोर, कोषाध्यक्ष राजू राजन सिंह के अलावा उपाध्यक्ष कन्हाई अग्रवाल व बद्री प्रसाद आदि मौजूद थे।
शहर के मध्य स्थित राजा दुर्गा बाड़ी में भी आकर्षक पंडाल बनाया गया है। यहां नरेंद्र मिश्र ने मां का अभिषेक किया। इस अवसर पर यजमान बबन सिंह सप्तनिक हैं। मौके पर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, विक्रांत सिंह, अश्विनी सिंह, अमर विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
डुरुआ बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा देवी मां की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। यहां पुजारी के रूप में मनीष त्रिपाठी व मुख्य यजमान रंजन कुमार सिंह व मनोज कुमार गुप्ता सपत्निक शामिल हैं। मौके पर अध्यक्ष असीम कुमार बाग, सचिव संतोष सिंह, पप्पू सरदार, नीरज सिंह आदि मौजूद थे।
काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति ने आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू की। यहां कलश यात्रा निकाली गयी। ब्लॉक एवं वन परिसर पूजा पंडाल दर्शनाथ को खोला गया।
रेलवे स्टेशन क्षेत्र के नवयुवक संघ नवरंग चौक में आकर्षक पंडाल बनाया गया है। यहां भी आकर्षक विद्युत सजावट की गयी है। यहां विकासकांत पाठक की मौजूदगी में पूजा-अर्चना शुरू की गयी। मुख्य यजमान प्रदीप राम सप्तनिक हैं।
रेलवे कॉलोनी में बंगाली रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना शुरू की गयी। शहर से सटे करकट व होटवाग गांव में भी आकर्षक पंडाल व विद्युत सजावट की गयी है। धरमपुर में भी सार्वजनिक दुर्गा पूजा सप्तमी पूजा की शुरुआत की गयी।