Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज की अवधि विस्तार पर रोक नहीं लगाने की बात महज अफवाह

मुख्यमंत्री ने नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज को पुनः अधिसूचित करने के प्रस्ताव को वर्ष 2022 में ही किया था खारिज

रांची : नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के अवधि विस्तार पर रोक नहीं लगाने की बात महज अफवाह है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ष 2022 में नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज को फिर से अधिसूचित करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। अब राज्य सरकार के फैसले के बाद हजारों ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए यहां कोई सैन्य अभ्यास नहीं किया जायेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद वर्ष 1994 से अब तक तोपाभ्यास बंद रहने एवं लंबी अवधि से हजारों ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए The Manoeuvres field Firing and Artillery Practice Act, 1938 एक्ट Chapter II की कंडिका-9 के आलोक में नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज को फिर अधिसूचित करने के प्रस्ताव को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 में खारिज कर दिया गया था। राज्य सरकार के फैसले के बाद किसी तरह का सैन्य अभ्यास नहीं किया जायेगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाह फैलायी जा रही है कि नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के अवधि विस्तार पर रोक नहीं लगायी गयी है, जबकि राज्य सरकार के पत्रांक-582, -29.08.2022 एवं पत्रांक-376, दिनांक- 14.06.2022 में स्पष्ट उल्लेख है कि नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज को फिर अधिसूचित करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर अस्वीकृत कर दिया गया है। अब यहां राज्य सरकार के निर्णय के बाद किसी तरह का सैन्य अभ्यास हजारों ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए नहीं किया जायेगा।

लातेहार नेतरहाट फील्ड फायरिंग