Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

सराहनीय: छात्रा ने एसपी को फोन कर मांगा मोबाइल, एसपी ने दो दिन में ही उपलब्ध कराया फोन

SP palamu call

पलामू : शुक्रवार की दोपहर चैनपुर की आठवीं कक्षा की छात्रा आलिया कुमारी और कंचन कुमारी के लिए खुशी लेकर आई। जहां जिला पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी कंचन सिंह ने एसपी आवास पर दोनों को नया फोन दिया। इस मौके पर एसपी श्री सिन्हा और उनकी पत्नी ने दोनों छात्राओं के साथ लंच किया और मिठाई भी भेंट की।

दरअसल, कुछ दिन पहले दोनों छात्राओं ने एसपी को फोन कर मोबाइल फोन नहीं मिलने से पढ़ाई बाधित होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद दोनों छात्राओं को मोबाइल फोन दिए गए।

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस प्रशासन का यह अभियान है कि मोबाइल फ़ोन नहीं रहने की वजह से कोई छात्रा या छात्र पठन-पाठन से वंचित ना रहे।

एसपी ने जिले के संपन्न लोगों से पुराने स्मार्ट फोन व टैब दान करने की अपील की

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जिले के संपन्न लोगों से अपने पुराने स्मार्ट फोन व टैब दान करने की अपील की ताकि गरीब बच्चों की पढ़ाई मोबाइल फोन ना रहने की वजह से बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जो भी लोग मोबाइल दान करने हेतु इच्छुक हैं वे अपने नजदीकी थाने में बने स्मार्ट फोन बैंक में मोबाइल दान कर सकतें हैं।

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar

SP palamu call


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *