Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनायी 15 वर्ष की सजा, नशीला इंजेक्शन देकर कराया था गर्भपात

लातेहार : प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष पॉक्सो न्यायाधीश अमित कुमार की अदालत ने पॉक्सो कांड संख्या 26/2016 की सुनवाई करते हुए आरोपी इमरान अंसारी को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए 15 वर्ष सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अभियोजन पदाधिकारी अशोक कुमार दास के मुताबिक, 5 मार्च 2016 को लातेहार थाना क्षेत्र निवासी इमरान अंसारी ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी करने का झांसा देता रहा। इस बीच नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गयी और वह इमरान अंसारी पर शादी करने का दबाव बनाती रही, लेकिन वह नहीं माना और झांसा देकर उसे पलामू ले गया। जहां नशीली सुई देकर उसका गर्भपात करा दिया गया। गर्भपात के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी और एक नवंबर 2016 को लातेहार थाना कांड संख्या 14/16 दर्ज करायी गयी।

कोर्ट में सुनवाई के बाद आरोपी इमरान अंसारी को आईपीसी की धारा 376 के तहत दोषी करार देते हुए 15 साल सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गयी। जुर्माने की रकम नहीं देने पर कोर्ट ने 1 साल की अतिरिक्त सजा सुनायी है। अभियोजन पक्ष ने इस मामले में कुल 8 गवाह पेश किये।

Latehar Court News Today