Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

गिरिडीह में गोवंश की हत्या के बाद दो समुदायों में तनाव, पुलिस कर रही कैंप

गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के बरगी गांव में गोवंश की हत्या के बाद गुरुवार की सुबह से ही दो समुदायों के बीच तनाव व्याप्त है। मौके पर एसडीपीओ सुमित प्रसाद और थाना पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है। पुलिस ने इलाके में कैंप कर दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।

बताया गया कि डुमरी थाना क्षेत्र के बरगी गांव निवासी अजय जयसवाल घर के पीछे गोवंश बांध रखे थे। बुधवार दोपहर गाय ने एक बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद गांव के हसनेन अंसारी ने बछड़े को खोला और ले गये। उसने शमसुद्दीन अंसारी और खुर्शीद अंसारी समेत कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर बछड़े को काट लिया और प्रतिबंधित मांस को गांव के ही कुछ लोगों के बीच बांट दिया। साथ ही बचे हुए मांस को एक खेत के नीचे दबा दिया।

जब इसकी जानकारी अजय को हुई तो उसने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद ही दोनों समुदायों के बीच कुछ समय के लिए तनाव बढ़ गया। इस बीच अजय ने भी डुमरी थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तनाव बढ़ता देख एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने गांव पहुंचकर मामले को शांत कराया और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।