Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ-टंडवा मुख्य पथ पर सेरेगड़ा बाजार के समीप बुधवार देर शाम एक अनियंत्रित बाइक सवार ने ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे शिक्षक को टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि शिक्षक प्रदीप नायक पिता स्व माथुर नायक (कुजू, रामगढ़) ट्यूशन पढ़ाकर पैदल ही अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल शिक्षक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर पुरषोतम कुमार ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया शिक्षक प्रदीप नायक सेरेगड़ा ग्राम स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में पढ़ाते थे। वहीं जीविकोपार्जन के लिए ट्यूशन भी पढ़ाते थे। वह सेरेगड़ा ग्राम में पिछले छह वर्ष रह रहे थे।

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची बालूमाथ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।

बालूमाथ की ताजा खबर