Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

पलामू में भाजपा नेता की संदेहास्पद मौत, पलामू और लातेहार में चलने वाले एकल विद्यालय के थे प्रभारी

पलामू : जिले में मंगलवार की देर रात पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता की मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की बात कही है।

जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से 45 किलोमीटर दूर पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला गांव में मुख्य सड़क किनारे भाजपा के पूर्व पांकी मंडल उपाध्यक्ष सह एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे राम नरेश राम का शव मिला। घटनास्थल से उनकी स्कूटी गायब थी। ऐसे में हालात संदिग्ध बताये जा रहे हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पलामू के भाजपा अध्यक्ष विजयानंद पाठक ने बुधवार को कहा कि इस मौत की जांच होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कहीं हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया होगा। साथ ही कहा कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिले के एसपी से मिलेगा।

बताया जाता है कि भाजपा नेता राम नरेश राम (58) पांकी के बचदोहर गांव में विनोद शर्मा के घर वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस गांव मंगलपुर आ रहे थे। तभी घटना हुई। रामनरेश राम पलामू और लातेहार जिले में चलने वाले एकल विद्यालय के प्रभारी भी थे।

इस संबंध में लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूट्टी ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है और इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है और इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।