Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

निलंबित IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा ने हाईकोर्ट से वापस ली अपनी याचिका

रांची : निलंबित आईएएस और मनरेगा घोटाला की आरोपित पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में अभिषेक की याचिका पर सुनवाई हुई।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

सुनवाई के दौरान अभिषेक झा के अधिवक्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली। अभिषेक झा की ओर से हाई कोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, विभास सिन्हा और स्नेह सिंह ने पक्ष रखा। इससे पूर्व हाई कोर्ट में अभिषेक झा ने अपनी अग्रिम जमानत के साथ उनके खिलाफ ईडी कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान को भी रद्द करने की मांग की गयी थी। उन्होंने ईडी कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ जारी किए गये समन को भी चुनौती दी थी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पांच नवम्बर को अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका को रांची ईडी की कोर्ट ने खारिज कर दिया था। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में अभिषेक झा आरोपित हैं।