Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में फिर बढ़ीं गर्मी की छुट्टियां, अब KG से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 17 जून तक बंद

रांची : तपती गर्मी के चलते झारखंड में KG से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे। जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं 15 जून से पूर्व की तरह संचालित होंगी। अत्यधिक गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। इसका आदेश शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने बुधवार को जारी किया है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

जारी आदेश में सचिव ने कहा है कि प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य में संचालित KG से कक्षा 8 तक के सभी श्रेणी के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी विद्यालय 17 जून तक बंद रहेंगे। अब KG से कक्षा 8 तक की कक्षाएं 19 जून से संचालित होंगी। जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं 15 जून से पूर्व की तरह संचालित होंगी।

सचिव ने कहा है कि इस दौरान बच्चों की पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई के संबंध में अलग से फैसला कर जानकारी दी जायेगी। यह आदेश 14 जून से 17 जून तक लागू रहेगा।

Jharkhand School Vacation News