Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

उग्रवादी संगठन PLFI को पुलिस गतिविधि की जानकारी देने के आरोप में सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

रांची : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) को कथित रूप से हर पुलिस गतिविधि के बारे में जानकारी देने के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है।

मामला खूंटी जिले का है। सब-इंस्पेक्टर मनोज कच्छप को पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के साथ मिलीभगत करने और पुलिस गतिविधियों की सूचना देने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई रेंज डीआईजी के आदेश पर की है। खूंटी एसपी की अनुशंसा पर पुलिस नियमावली के तहत बर्खास्तगी की कार्रवाई की गयी है।

दरअसल, सब इंस्पेक्टर मनोज कच्छप पर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से मिलीभगत कर पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देने का आरोप लगा था। विभागीय रिपोर्ट में सब इंस्पेक्टर पर लगाये गये आरोप सही पाये गये।