Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सौतेली मां ने बेटे की गला दबाकर कर दी हत्या, पुलिस ने पकड़ा

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहूं गांव में एक सौतेली मां ने अपने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। यह घटना सोमवार रात की है।

मनहूं गांव के लालमोहन यादव की पहली पत्नी की करीब एक दशक पहले सांप काटने से मौत हो गयी थी। पहली पत्नी से दो लड़के थे, जिसमें मृतक विवेक बड़ा था। उसने दूसरी शादी पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर की काजल देवी से की। काजल की दो लड़कियां हैं। लालमोहन गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। ग्रामीणों ने बताया कि काजल सौतेले बेटों से बहुत ईर्ष्या करती थी और अक्सर बच्चों से झगड़ा करती थी। उसे अपनी कोख से पुत्र न होने का भी दुःख था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि विवेक (11) की हत्या से पहले भी एक बार उसने विवेक को हंसुआ से काट दिया था। इस घटना के बाद लालमोहन विवेक को अपनी बहन के पास ले गया, जहां वह रहकर पढ़ाई करता था, लेकिन काजल ने अपने पति से झगड़ा कर विवेक को वापस घर बुला लिया और उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या से पहले उसने विवेक को रॉड से पीटा और जब उससे भी उसका मन नहीं भरा तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद काजल ने बेटे के शव को गड्ढे में फेंक दिया।

पुलिस ने हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से खून से सना तौलिया और विवेक के कपड़े भी बरामद हुए हैं। पुलिस हत्यारोपी मां से पूछताछ कर रही है।

Palamu Crime News Today