Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड की राजनीति ले सकती है नया मोड़, बाबूलाल मरांडी को आलाकमान ने अचानक बुलाया दिल्ली

रांची : पार्टी आलाकमान के आह्वान पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से फोन आने पर मरांडी देवघर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए. गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे भी श्री मरांडी के साथ उसी विमान से दिल्ली गए। जानकारी के मुताबिक मरांडी दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि बीजेपी झारखंड में राजनीतिक भविष्य तलाश रही है और आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति एक नया मोड़ ले सकती है। ज्ञात हो कि श्री मरांडी तिसरी में प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद रांची जाने वाले थे। अचानक फोन आया कि आज उन्हें दिल्ली आना है। श्री मरांडी के साथ तिसरी से देवघर तक बीजेपी नेता रामचंद्र ठाकुर और निजी सचिव राजेंद्र तिवारी भी थे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आपको बता दें कि मई के माह में भी सांसद दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी दिल्ली गये थे. दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. और उन्हें प्रदेश के राजनीतिक हालात से अवगत कराया. सीएम हेमंत सोरेन पर प्रदेश भाजपा द्वारा लगाये गये आरोपों की पूरी फेहरिस्त बतायी थी. पीएम मोदी को राज्य सरकार के कामकाज व विफलताओं की जानकारी दी

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

आपको बता दें कि मई महीने में भी सांसद दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी दिल्ली गए थे। दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। और उन्हें राज्य की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर प्रदेश बीजेपी द्वारा लगाए गए आरोपों की पूरी लिस्ट बताई गई। पीएम मोदी को राज्य सरकार के कामकाज और विफलताओं की जानकारी दी।

झारखंड की राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत अलग-अलग मामलों में घिरे हुए हैं। ऐसे में बीजेपी के शीर्ष नेताओं की नजर झारखंड पर है। बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता से पूरी जानकारी ली है।