Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा की संकल्प यात्रा से राज्य सरकार की उड़ी नींद, उल्टी गिनती शुरू : प्रतुल शाहदेव

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा की नींद बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन से उड़ गयी है। उमस भरी गर्मी हो या तेज बारिश हजारों की संख्या में लोग बाबूलाल को सुनने आ रहे हैं। साफ है कि इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। वे शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

प्रतुल ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर जो भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए थे, वह तीर बिल्कुल निशाने पर लगा है। तभी सरकार की ओर से आज तक किसी ने इसका खंडन नहीं किया लेकिन बाबूलाल मरांडी पर फर्जी मुकदमों की झड़ी लगा दी गयी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके सलाहकार इस भ्रम में है कि बाबूलाल और भाजपा के नेता ऐसे फर्जी मुकदमों से विचलित हो जायेंगे।

प्रतुल ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि वो बाबूलाल पर चार क्या 400 मुकदमे भी कर दें तो भी उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम नहीं रुकने वाली है। उन्होंने कहा ऐसे भी इस सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में ढाई सौ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे किये हैं, जिसमें राजद्रोह जैसे आरोप भी शामिल हैं।