Breaking :
||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार||यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बीडीएम सवारी गाड़ी के परिचालन पर फिर लगी रोक, 29 मई से शुरू होना था परिचालन, अब इस..||चतरा: TSPC के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद||पलामू: TSPC सुप्रीमो की पत्नी को लेवी के पैसे पहुंचाने जा रहे दो उग्रवादी गिरफ्तार||लातेहार: माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल पर मचाया उत्पात, एक पोकलेन और चार ट्रैक्टरों में लगा दी आग||पलामू: बैंक में पैसा जमा करने जा रहे युवक से बदमाशों ने लूट लिये 63 हजार||पलामू: प्रेम प्रसंग में नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, गर्भपात की दवा खाने पर बिगड़ी हालत||आशुतोष कुमार लातेहार और बबलू कुमार बने चंदवा के थाना प्रभारी||पलामू में आर्केस्ट्रा के दौरान जमकर मारपीट, उप मुखिया ने भाजपा नेता सहित चार को दांतों से काटकर किया घायल

जमशेदपुर में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा पर रोक, भाजपा नेता अभय सिंह गिरफ्तार

Jamshedpur Violence

पूर्वी सिंहभूम : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में स्थिति तनावपूर्ण है। आज (सोमवार) सुबह पुलिस और आरपीएफ ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने का दावा करते हुए पूरे इलाके में निषेधाज्ञा (धारा 144) लगाकर मोबाइल इंटरनेट सेवा पर अस्थाई रोक लगा दी है।

महावीरी झंडा के बांस में बंधे मिले मांस के टुकड़े

शनिवार को शास्त्री नगर के ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर के चौक पर महावीरी झंडा को जब उतारा गया तो दोनों समुदायों के बीच तनाव शुरू हो गया। झंडे के बांस में बंधे मांस के टुकड़े देख लोगों की आंखें पथरा गयीं। यह बात कुछ ही देर में जंगल में आग की तरह फैल गयी। लेकिन किसी तरह लोग शांत हुए।

छह दुकानें और कई वाहनों में लगा दी आग

रविवार को मंदिर समिति की बैठक के दौरान पथराव के बाद हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद दोनों समुदायों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान छह दुकानें और कई वाहनों में आग लगा दी गयी। पुलिस ने पत्थरबाजी व हंगामा कर रहे 60 से ज्यादा युवकों को एक धार्मिक स्थल से हिरासत में लिया है।

एसएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

शास्त्रीनगर में हिंसा की खबर मिलते ही आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। हिंसा पर उतारू लोगों को समझाने का प्रयास किया। जब हिंसा नहीं रुकी तो पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। उपद्रवियों के साथ झड़प में करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गये। करीब तीन घंटे तक चली पत्थरबाजी में एसएसपी प्रभात कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।

अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। उपायुक्त विजया जाधव ने कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर के सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की है। इन तत्वों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। क्षेत्र में दंडाधिकारी, पुलिस बल, क्यूआरटी, आरएएफ, एंटी रायट रिसोर्स तैनात किये गये हैं। साथ ही अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गयीं हैं। सभी को मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा गया है।

भाजपा नेता अभय सिंह गिरफ्तार

इधर, शास्त्रीनगर में हुए दो समुदायों के बीच झड़प के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह को पुलिस ने आपराधिक साजिश का आरोप लगा कर गिरफ्तार कर लिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

Jamshedpur Violence