Breaking :
||जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मुखिया, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समेत चार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित||लातेहार: बालूमाथ के मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़, व्यवसायी समेत दो चोर गिरफ्तार||पलामू: TSPC के उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे पर खड़े पांच ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: पांच लाख के इनामी TSPC सबजोनल कमांडर रोशन जी ने किया सरेंडर, पुलिस पदाधिकारियों ने किया स्वागत||लातेहार: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर चंदन सिंह खरवार गिरफ्तार, दो इंसास रायफल, ज़िंदा गोली व लोडेड मैगजीन बरामद||लातेहार: रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट से लौट रहे तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल||झारखंड: राज्य के 57 रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधायें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- राज्य सरकार करे सहयोग तो तय समय पर पूर्ण होंगी योजनायें||लातेहार: अफीम तस्करों के खिलाफ चंदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रेलर ट्रक से 10 टन अफीम डोडा बरामद, अनुमानित कीमत 60 लाख||चतरा: पुलिस ने किया नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार||नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज की अवधि विस्तार पर रोक नहीं लगाने की बात महज अफवाह

पलामू में हिंसा के बाद स्थिति सामान्य, प्रशासन मुस्तैद

पलामू : जिले के पांकी में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि बुधवार देर रात एक मकान को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस व प्रशासनिक तत्परता से उस पर काबू पा लिया गया।

इधर, पुलिस मुख्यालय पांकी कांड पर नजर रखे हुए है और लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक टीम ने बुधवार देर रात तक पांकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग की है। पुलिस की टीमें हर इलाके में नजर रख रही हैं, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पलामू के पूर्व एसपी सह सीनियर आईपीएस इंद्रजीत महथा को स्थिति को देखते हुए पलामू में तैनात किया गया है। इंद्रजीत महथा पलामू पहुंचे हैं। वहीं पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :- पलामू: महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद में दो गुटों में झड़प, उपायुक्त ने की शांति बनाये रखने की अपील, निषेधाज्ञा लागू

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पलामू के पांकी कांड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिनकी दुकान और घर जले हैं उनसे नुकसान के बारे में पूछा जा रहा है। पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू है। घटना में घायल हुए पुलिसकर्मियों की स्थिति सामान्य है और वे अपनी ड्यूटी पर लौट गये हैं। पांकी इलाके में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। क्षेत्र के बाजार और स्कूल गुरुवार को भी बंद हैं। हिंसा को देखते हुए पांकी इलाके में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें :- पलामू में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी

गौरतलब है कि पांकी में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद को लेकर बुधवार को दो गुट आपस में भिड़ गये थे। दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। बीच-बचाव करने गये कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गये। इसके बाद 15 व 16 फरवरी की देर शाम पलामू में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी किया गया।

Palamu violence News