Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

रामगढ़: बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर छोटे भाई को मार डाला, शव को घर में दफनाया

रामगढ़ : जिले के पतरातू के बरतुआ निवासी नरेश महतो के पुत्र रोहित कुमार की हत्या व दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोहित कुमार 30 जून 2022 से लापता था। इसको लेकर उसके पिता ने रोहित के लापता होने का मामला चुटिया थाने में दर्ज कराया था। तभी से पुलिस रोहित की तलाश में लगी हुई थी।

बताया जा रहा है कि मृतक रोहित की बहन चंचला कुमारी ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या कर उसे दफना दिया था। पुलिस आरोपी बहन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है।

मृतक रोहित का चचेरा भाई दिलीप कुमार भी तलाश में लगा था। जिसने अपने स्तर से रोहित की बहन चंचला कुमारी से पूछताछ की और दो महीने बाद शक के आधार पर इसका खुलासा हुआ है।

रोहित की मां चिंता देवी का कहना है कि चंचला का एक बॉयफ्रेंड भी था, जो अक्सर उसके पास आता था।

शनिवार शाम को चुटिया पुलिस पतरातू पहुंची और पतरातू पुलिस की मदद से पीटीपीएस के रिहायशी परिसर में गई जहां रोहित की हत्या के बाद उसकी बहन ने दफना दिया था। पुलिस के अचानक पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि अभी तक दफनाया गया शव नहीं निकाला जा सका है।

पतरातू थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. मामला चुटिया थाने या पतरातू थाने में दर्ज किया जाएगा, पूरे मामले को देखते हुए इस पर फैसला लिया जाएगा। सन्हा का मामला चुटिया थाने में दर्ज किया गया है और पतरातू थाना क्षेत्र में शव को दफनाने का मामला सामने आ रहा है।

फिलहाल जांच जारी है। लड़की चंचला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है।