Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

हरिओम प्रसाद/लातेहार

लातेहार : शहर के बीचो बीच जिला खेल स्टेडियम के समीप रविवार की सुबह झोपड़ी से एक युवती का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। शव की पहचान कुनी कुमारी(15 वर्ष) पिता बलदेव भुइयां के रूप में हुई। युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार कुनी कुमारी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। शनिवार की रात वह जिला स्टेडियम के समीप अपनी झोपड़ी में सोयी हुई थी। सुबह होने पर उसके स्वजनों के द्वारा उठाया गया। युवती के चाल बोल नहीं करने पर परिजनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ संतोष मिश्रा व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि युवती की मौत की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व पुलिस अनुसंधान के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है।

घटना की सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने दुख प्रकट करते हुए उसके परिजनों को सहायता राशि दी और पुलिस से हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *