Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लावागड़ा की बहू ने रौशन किया गांव का नाम, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के रूप में चयनित

कौशर अली/बालूमाथ

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के लावागड़ा गांव की बहू ने झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह सहायक निदेशक की परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव का नाम रौशन किया है।

हेरहंज प्रखंड के गांव लवागड़ा के देवेंद्र सिंह की बहू अंजलि राय का जेपीएससी द्वारा आयोजित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह सहायक निदेशक के लिए विज्ञापन संख्या- 03/15 की परीक्षा में पीटी, मेन्स और इंटरव्यू के बाद आखिरकार चयन हो गया। अंजलि ने राज्य में 10वीं रैंक हासिल कर अपने गांव का नाम रौशन किया है।

आपको बता दें कि अंजलि इससे पहले एफसीआई रांची में तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। अंजलि ने आईआईटी खड़गपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की है। गांव से राजपत्रित अधिकारी चुने जाने से गांव में खुशी का माहौल है। अंजलि राय के पति नवीन कुमार सिंह 2012 बैच के पुलिस अधिकारी हैं और वर्तमान में गिरिडीह में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *