Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ पर सुरक्षाबलों ने लहराया तिरंगा, आज फिर हुई मुठभेड़

अजय/लातेहार

लातेहार : नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ पर ऑक्टोपस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल जवानों ने बूढ़ा पहाड़ के इलाके में तिसिया के पहाड़ से और ऊपर तिरंगा लहराया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

झारखंड पुलिस बूढ़ा पहाड़ इलाके में कैंप और संचार व्यवस्था को मजबूत कर रही है। बेहतर संचार के लिए दोनों जगहों पर 4जी मोबाइल टावर लगाने की योजना है। बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में तिसिया और नवाटोली के लिए कच्ची सड़कें बनाई जा रही हैं। सुरक्षाबलों का पहला लक्ष्य तिसिया और नवाटोली में कैंप लगाना है। कैंप बनाने में आधा दर्जन जेसीबी और 40 से अधिक ट्रैक्टरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

सुरक्षा बलों की 40 से अधिक कंपनियों की तैनाती

ऑपरेशन को लेकर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की आवाजाही के कारण माओवादी इलाके से भाग गए हैं। लेकिन सुरक्षा बलों को संदेह है कि माओवादी इंतजार कर रहे हैं। अभियान के दौरान सुरक्षा बल हर इलाके को सेनेटाइज कर रहे हैं। सुरक्षा बलों की 40 से अधिक कंपनियां बूढ़ा पहाड़ अभियान में लगी हुई हैं।

आज फिर हुई नक्सलियों से मुठभेड़

बूढ़ा पहाड़ इलाके में एक हफ्ते में दूसरी बार पुलिस-नक्सल मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी अभियान से परेशान नक्सलियों ने मंगलवार को एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस बूढ़ा पहाड़ में लगातार तलाशी अभियान जारी रखे हुए है।