Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

हजारीबाग: रजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरायी, बिहार के चार लोगों की मौत, तीन घायल

हजारीबाग : हजारीबाग की चरही घाटी में शुक्रवार सुबह एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गयी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गये। मृतक में इंद्रजीत साह (39), पिंटू राय (28), अरविंद राय (35) और दिलीप राय (35) हैं। घायलों में इंद्रजीत राय (31), मदन राय (42), धर्मेंद्र भगत (38) हैं। सभी बिहार के सीतामढ़ी, वैशाली और मुजफ्फपुर जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार स्कोर्पियो वाहन (बीआर-06पीई-7091) में सात लोग सवार होकर बिहार के मुजफ्फरपुर से रजरप्पा में मां छिन्मस्तिका मंदिर जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब चार बजे चरही के तीखे और ढलानयुक्त यूपी मोड़ पर स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए एक छोर से दूसरे छोर में पलटी खाते करीब 100 फिट दूर जाकर रुकी। स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गये और उसमें बैठे लोगों को गंभीर चोटें आयी। चरही थाना पुलिस और एनएचएआई ने बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का कारण गाड़ी का अत्यधिक रफ्तार होना बताया। दुर्घटना के दौरान स्कोर्पियो के ड्राइवर और उप चालक की सीट के सामने दोनों एयरबैग खुले हुए थे। इसके बावजूद दोनों बच नहीं पाये। काफी मशक्कत के बाद गेट को तोड़कर ड्राइविंग सीट पर फंसे व्यक्ति को निकाला जा सका।

Hazaribagh Accident News Today