Breaking :
||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म||पलामू: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, फरार||नाबालिग हिंदू लड़की को अमित बनकर प्रेमजाल में फंसाया, दो बार हुई गर्भवती||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का सतबरवा में जोरदार स्वागत

Satbarwa news Deepak Prakash

प्रेम पाठक/सतबरवा

जंगलराज की ओर बढ़ रहा है झारखंड : दीपक प्रकाश

पलामू : सोमवार को पलामू प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का सतबरवा ब्रह्म स्थान के पास भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा गाजे- बाजे के साथ माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया।

गौरतलब है की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इन दिनों पूरे प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं, इसी के क्रम में सोमवार को लातेहार से पलामू जाने के क्रम में सतबरवा में ब्रह्मा स्थान पर रुक कर पूजा-अर्चना की एवं उनके आगमन का इंतजार कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं से मिलने के पश्चात पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर के लिए प्रस्थान कर गये।

यात्रा के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते संगठन का विस्तार, पार्टी का जनाधार बढ़ाने एवं कार्यकर्ताओं से मिलने जुलने के लिए मैं पूरे प्रदेश में प्रवास कर रहा हूं, इसी क्रम में आज मैं पलामू पहुंचा हूं।

उन्होंने कहा कि आज राज्य की स्थिति भयावह हो गई है। राज्य अराजकता की ओर जा रहा है। हम कह सकते हैं कि राज्य जंगलराज की ओर बढ़ रहा है। जनता की आवाज भारतीय जनता पार्टी है और यही जनता की अभिव्यक्ति है। इसी क्रम में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने संवाद करने आया हूं।

सतबरवा में उनकी अगवानी के लिए पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, डाल्टनगंज भंडरिया विधायक आलोक चौरसिया, पलामू जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति पांडेय, मंडल अध्यक्ष विजय पाठक, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष ज्योति सिंह, भाजयुमो प्रदेश मंत्री विकास तिवारी, पलामू सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, डाल्टनगंज विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य चिंता देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य सह समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा, जिला मंत्री चंचल यादव, किसान मोर्चा के महेश यादव, पांकी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अमित तिवारी, अरविंद सिंह, गुड्डू सिंह, धीरज गुप्ता, अनुज कुमार चंद्रवंशी, वकील सिंह, बैजनाथ प्रसाद, महेश्वर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Satbarwa news Deepak Prakash


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *