Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरबरवाडीहलातेहार

छिपादोहर में 10 महीने पहले हुए हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : 10 महीने पहले हेहेगड़ा में हुए हत्याकांड का खुलासा जिले की छिपादोहर पुलिस ने कर दिया है। इसी गांव के हत्या के आरोपी संजीत यादव उर्फ ​​लालू यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वजीत तिवारी ने बताया कि 23 फरवरी 2022 को हेहगड़ा निवासी राजनाथ यादव की इसी गांव के संजीत उर्फ ​​लालू यादव ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। बाद में 27 फरवरी को राजनाथ की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि हत्या से कुछ दिन पहले संजीत उर्फ ​​लालू जेल गया था। उसे शक था कि उसे जेल भेजने के पीछे राजनाथ का हाथ है। इसलिए उसने राजनाथ की हत्या कर दी। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

आरोपी संजीत उर्फ ​​लालू को टंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया है। हत्या के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि आरोपी टंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव में छिपा है। इस सूचना के आधार पर छिपादोहर पुलिस की टीम ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया।