Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: परिजनों ने शादी से किया इंकार, नाबालिग प्रेमी जोड़े ने कर ली खुदकुशी

लोहरदगा : जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के लावादाग में एक साल से अधिक समय से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद परिजनों द्वारा शादी से इंकार करने पर एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार लावादाग निवासी चमन मुंडा की 14 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी ने शनिवार की शाम चार बजे घर से 500 मीटर दूर असनागढ़ा नामक स्थान पर चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका के मौत की खबर सुनकर आदिम जनजाति के रनथु परहिया का 17 वर्षीय पुत्र बुधन परहिया ने भी घर से 100 मीटर दूर जंगल में महुआ के पेड़ पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले साल लड़के की शादी तय हो गयी थी और निमंत्रण पत्र भी बांट दिया गया था। इसके बाद वह अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद मई में दोनों को गांव लाया गया था। परिजन इनके रिश्ते से खुश नहीं थे इसलिए शादी से इंकार कर दिया था।